{"_id":"662af6556714bc1787019ce9","slug":"portal-opened-for-admission-in-government-polytechnic-ambala-news-c-36-1-amb1003-122140-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए पोर्टल खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए पोर्टल खुला
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून है। इसी तरह लेटरल एंट्री स्कीम के तहत तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 27 मई है।
राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में आठ कोर्सों में 600 सीट पर दाखिला किया जाएगा। इसी तरह शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में भी आठ कोर्स की 480 सीट के लिए दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। बता दें कि अभी 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। परिणाम जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। संस्थानों में दाखिले के बारे में पता करने के लिए आवेदक पहुंच रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
राजकीय पॉलीटेक्नीक में चल रहे कोर्स का विवरण
कोर्स सीट
आर्किटेक्चर 60
ऑटोमोबाइल 60
सिविल 120
कंप्यूटर 60
इलेक्टि्रकल 60
इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60
मेकेनिकल 120
प्लास्टिक 60
-- -- -- -- -- -- --
पंजीकरण में दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज
-10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के सर्टिफिकेट के साथ 12वीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ लेवल-4 , दो साल का आईटीआई कोर्स जो भी लागू होता है, उसके प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, (स्कूल जहां से दसवीं पास की है), आधार कार्ड, आय का प्रमाण पत्र (वित्त वर्ष 2023 का बना हुआ होना चाहिए), बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर अभ्यर्थी के माता व पिता का, नॉन रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क 1 हजार रुपये सामान्य वर्ग के लिए, 700 रुपये आरक्षित वर्ग एससी ए, एससीडी, बीसी ए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसएम, एफएफ, केएम, एचजीएसटी व महिला उम्मीदवार।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्नीक
कोर्स सीट
कंप्यूटर 120
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60
ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन 60
लाइब्रेरी एवं इंफारमेशन साइंस 30
फाइनेंस अकाउंट व ऑडिटिंग 60
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60
फॉर्मेसी 60
बैकिंग, फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस वोकेशनल 30
-- -- -- -- -- --
वर्जन
तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून है। लेटरल एंट्री स्कीम के तहत तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 27 मई है। दाखिले को लेकर विद्यार्थी संस्थान में पता करने के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्नीक संस्थान, अंबाला शहर।