Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patwari arrested for demanding bribe for death

Ambala News: इंतकाल के लिए घूस मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Patwari arrested for demanding bribe for death
अंबाला। 26 कनाल जमीन का इंतकाल करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने शनिवार को छावनी के तहसील कार्यालय में दबिश दी और काम कर रहे गांव ठरवा के पटवारी चरणजीत सिंह को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


टीम के मुताबिक पैसों का अभी कोई लेनदेन नहीं हुआ था। रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई है। बताया जाता है कि पटवारी चरणजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त है। खेड़ा गांव निवासी हरजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद इंतकाल चढ़ाने के लिए पैसों की मांग की थी। पटवारी के खिलाफ टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में गांव खेड़ा निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता शलिंद्र सिंह का अक्तूबर 2022 में देहांत हो गया था। 26 कनाल जमीन का इंतकाल कराने के लिए आवेदन किया था। तभी से पटवारी पैसों की मांग कर रहा था। करीब पांच माह से इंतकाल के लिए चक्कर कटवा रहा था। इस बारे शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी और टीम ने जाल बिछाते हुए एक रिकॉर्डिंग उपकरण दिया। पटवारी के रिश्वत मांगने की बात उसमें रिकॉर्ड हो गई। बता दें कि पटवारी चरणजीत सिंह के पास गांव ठरवा माजरी के अलावा गांव शाहपुर का भी अतिरिक्त प्रभार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ने में पहले नहीं मिल पाई थी सफलता

एंटी करप्शन ब्यूरो की इंस्पेक्टर बिमला देवी ने बताया कि पटवारी चरणजीत सिंह ने 1993 से लेकर 2012 तक सेना में अपनी सेवाएं दी थी। 2016 में वह पटवारी नियुक्त हुए थे। बताया जाता है कि पटवारी की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। टीम ने पहले भी तहसील कार्यालय में पटवारी को दबोचने के लिए दबिश दी थी। बावजूद कोई सफलता नहीं मिली थी। शनिवार को पटवारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया चलने के कारण अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इतने में टीम की दबिश देते ही हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed