{"_id":"6a0f688ab8512650390ba084","slug":"opposition-to-the-construction-of-a-culvert-on-the-saha-shahjadpur-main-road-ambala-news-c-36-1-amb1002-163564-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: साहा-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: साहा-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण का विरोध
विज्ञापन
साहा। साहा-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर दुर्गा मार्बल के पास जेसीबी मशीन से सड़क उखाड़कर पुलिया बनाने के प्रयास का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया है। जलभराव की आशंका से परेशान वेदान्त नगर और गिल कॉलोनी के दर्जनों निवासियों ने एकजुट होकर साहा थाना प्रबंधक को एक लिखित शिकायत सौंपी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी मशीन द्वारा मुख्य मार्ग को उखाड़ा जा रहा था। पूछने पर ऑपरेटर ने वहां पुलिया बनाने की बात कही, जिसके बाद ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उनकी कॉलोनियां पहले से ही जलभराव और निकासी की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। विगत वर्षों में उन्होंने निजी खर्च पर पंप लगाकर बरसाती पानी की निकासी का इंतजाम किया था। निवासियों ने आशंका जताई कि मुख्य रोड को उखाड़ने से जल निकासी पूरी तरह ठप हो जाएगी, जिससे कॉलोनियां पानी में डूब सकती हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर सड़क को बाधित होने से रोकने की मांग की है।