फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One person lost the battle with Corona, 302 patients defeated the epidemic

एक व्यक्ति हारा कोरोना से जंग, 302 मरीजों ने दी महामारी को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
One person lost the battle with Corona, 302 patients defeated the epidemic
अंबाला। कोरोना के केसों में गिरावट और मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ कोविड मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। हालांकि मंगलवार को एक मरीज की मौत भी हुई है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 94.76 फीसदी है। मंगलवार को जिला में 106 केस कोरोना पॉजिटिव आए हैं और 302 महामारी को मात देकर घर लौटे हैं। अब जिला में कुल 1561 सक्रिय मामले शेष हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 717881 सैंपल लिए गए हैं। डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जरूर पहनें, अनावश्यक चीजों को मत छुएं आदि नियमों का पालन करने की अपील की है। डाक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि पहली डोज के तहत 10 लाख 14 हजार 530 लोगों को टीका लगा है। दूसरी डोज के तहत 9 लाख 29 हजार 346 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed