फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one old man died by corona

नए मामले कम, पुराने संक्रमित ज्यादा ठीक हुए मगर एक बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
one old man died by corona
कोरोना की तीसरी लहर में वीरवार को थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई। स्वास्थ्य महकमे की सैंपल रिपोर्ट के अनुसार जहां 74 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई तो वहीं 179 मरीजों ने इस वायरस को मात भी दी, लेकिन एक बुजुर्ग ने कोरोना से जरूर दम तोड़ दिया। उधर, स्वास्थ्य अफसरों का दावा है कि जिले में तीसरी लहर में काबू में आ रही है मगर ऐसी स्थिति में लोगों को अपनी सजगता नहीं छोड़नी होगी। उन्हें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ कोविड नियमों का गंभीरता से पालना करना होगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, अभी तक तीसरी लहर में जिले में अभी तक 23 लोग कोरोना से जंग भी हार चुके हैं। यह मौतें न केवल स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय है बल्कि कोविड नियमों को दरकिनार करने वाले और टीकाकरण से दूर भागने वाले लोगों को चेतावनी भी दे रही हैं। आंकड़ों के अनुसार तीसरी लहर में कोरोना से पहली मौत 3 दिसंबर को हुई थी। उसके बाद मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला गया है। जनवरी माह में ही कोरोना के कारण कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि फरवरी माह के चार दिनों में 3 लोग अपनी कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को भी 88 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। यह अंबाला कैंट के रहने वाले थे और इन्हें बाई पेप सपोर्ट पर रखा गया था। देखा जाए तो पूरे कोविड काल में अंबाला में अभी तक कुल 532 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। जिले में अब ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 38 हजार 552 हो गई है। इस समय 1140 मामले सक्रिय हैं, जिनपर स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी रखे हैं। घटते मामलों के साथ उम्मीद जताई जा रही है, जल्द ही कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से 21, अंबाला कैंट से 10, चौड़मस्तपुर से 5, नारायणगढ़ से 3, शहजादपुर से 16, बराड़ा से 13, मुलाना से 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 4 सरकारी कर्मचारी, 3 बच्चे 12 साल से कम उम्र के, 7 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य लोग संक्रमित मिले हैं।
कोरोना से संक्रमित मरीजों की स्थिति को देखते हुए बहुत से मरीजों को अस्पताल में भी दाखिल किया जा रहा है। जिला अंबाला में इस समय 46 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इसमें 27 मरीज प्राइवेट अस्पताल में तो 19 मरीज सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। इसमें भी 3 मरीज आईसीयू तो 6 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
कोविन पोर्टल के अनुसार विभाग की ओर से शुक्रवार को कुल 3 हजार 58 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 212 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई है। विभाग अभी तक कुल 19 लाख 63 हजार 742 कोरोना से बचाव की डोज लगा चुका है। इसमें 10 लाख 17 हजार 27 पहली डोज तो 9 लाख 36 हजार 710 दूसरी डोज शामिल है। वहीं विभाग की ओर से अभी तक 10 हजार 5 एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना के नए मामलों से ज्यादा पुराने संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा अभी थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी नया संक्रमित मिलता है उस प्रत्येक व्यक्ति तक दवाई देने के साथ डॉक्टरों की टीम भी उनपर पूरी निगरानी रख रही है।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed