फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One lakh prize most wanted Mohit Mantle on seven days remand

एक लाख का इनामी मोस्ट वांटेड मोहित मेंटल सात दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
One lakh prize most wanted Mohit Mantle on seven days remand
अंबाला। तीन हत्याओं और चार अन्य मामलों में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश मोहित मेंटल को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका सात दिन का रिमांड मंजूर हुआ। आरोपी से रिमांड में पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी कि आखिर उसने कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया और अभी तक कहां छिपा था।
विज्ञापन

बता दें कि मोहित मेंटल हरियाणा पुलिस के सिरदर्द बना हुआ था। 2019 में मोहित को एक लाख का इनामी बदमाश घोषित किया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को सीआईए-वन पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में मोहित कुमार उर्फ झल्ला उर्फ मेंटल निवासी गांव महुआखेड़ी थाना नारायणगढ़ को मध्यप्रदेश के गांव भानपुर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना नारायणगढ़, मुलाना में हत्या के तीन व अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में की गुरदीप सिंह की हत्या
पुलिस के मुताबिक, अगस्त 2013 में गांव महुआखेड़ी में एक स्कूल में क्रिकेट खेलते समय मोहित का गुरदीप के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद रंजिशन मोहित मेंटल ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर गुरदीप सिंह की तीन अक्टूबर 2013 को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मोहित मेंटल समेत राजिवंद्र सिंह, दिनकर, सुमति व मोहित पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गवाह रणधीर सिंह का मर्डर
गुरदीप सिंह हत्याकांड में रणधीर सिंह मुख्य गवाह था। बदमाशों ने रणधीर सिंह पर भी हमला किया था, लेकिन उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था। रणधीर सिंह की गवाही पर ही पांचों आरोपियों को सजा हुई थी। करीब एक साल बाद राजविंद्र सिंह को छोड़कर अन्य आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। 13 मई 2018 को जब रणधीर परिवार को राधा स्वामी सत्संग घर छोड़ कर लौट रहा था, तब गांव नखडौली स्थित सरकारी स्कूल के सामने बदमाशों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या की थी।
पूर्ण चंद को भी मार डाला
रणधीर सिंह हत्याकांड में मुख्य गवाह पूर्ण चंद का भी बदमाशों ने मर्डर किया था, क्योंकि पुलिस ने रणधीर सिंह हत्याकांड में पूर्ण चंद की शिकायत पर आरोपी मोहित मेंटल समेत उसके छह साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने कोर्ट में पेशी से पहले पूर्ण चंद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियों बरसाकर उसकी हत्या की थी।

छह जून 2018 को पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार मोस्ट वांटेड आरोपी मोहित मेंटल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये और इसके बाद आठ जुलाई 2019 को राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। अंबाला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बीते पांच माह में पुलिस ने नौ मोस्ट वाटेंड को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
-जश्नदीप रंधावा, एसपी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed