{"_id":"644d76619a290b09a0037f24","slug":"musical-shrimad-bhagwat-katha-begins-with-kalash-yatra-ambala-news-c-18-1-knl1025-107067-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कलश यात्रा संग संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कलश यात्रा संग संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आगाज
विज्ञापन
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा के 87वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित की जा रही संगीतमयी सात दिवसीय श्रीमद्भागत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। 108 कलशों के साथ गरिमापूर्ण वेशभूषा धारण किए महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरु होकर नगर के बाजारों व सड़कों से होती हुई आयोजन स्थल पर पूर्ण हुई। कलश यात्रा में भगवान वेदव्यास की सजाई गई झांकी, ब्रास- बैंड, भजन-मंडली, ध्वजवाहक, सभा की ओर से संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अन्य संस्थाओं से सभी कर्मचारियों के साथ सभा सदस्य और श्रद्धालुजन शामिल हुए। कलश यात्रा का बाजारों में फूलों व जलपान के साथ स्वागत किया गया।
सभा के महामंत्री सुधीर विंदलस ने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन का आकर्षण बाल योगिनी 1008 महामंडलेश्वर करुणागिरी महाराज के मुखारबिंद से सनातन धर्म मंदिर हिल रोड के प्रांगण में होगा। 30 अप्रैल से 6 मई तक दोपहर 3.30 बजे से सांय 6.30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा पर अमृतवर्षा रूपी व्याख्यान होंगे। पूज्य करुणागिरी के जीवन का ध्येय है कि भागवत कथा जीवन बने, जीविका नहीं तथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य से जीवमात्र के जीवन में समन्वय, संयम और सुमिरन के माध्यम द्वारा जगदीश्वर से साक्षात्कार संभव हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के ओर से सभा प्रधान प्रो. तारा चंद गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विंदलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, प्रचार मंत्री लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय मल्होत्रा, महेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ और मंदिर पुजारियों ने नगरवासियों को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पधार कर धर्मलाभ पाने के लिए भावपूर्ण निमंत्रण दिया।
मन में सच्ची भक्ति का भाव ही परमात्मा की प्राप्ति
अंबाला सिटी। परमात्मा की भक्ति तभी संभव हो सकती है, यदि मन में सच्ची श्रद्धा के साथ भक्ति का भाव हो, क्योंकि परमात्मा की दृष्टि में सभी जीव एक समान होते हैं। यह शब्द अंबाला सिटी के सेक्टर 9 स्थित श्री महादेव मंदिर और सत्संग भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित श्रीराम शास्त्री ने कहे। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति ही जीव को इस सांसारिक यात्रा का फल दे सकती है। ज्यादातर भक्तों के पास समय का बहुत गहरा संकट रहता है। अपने कारोबार व दिनचर्या में व्यस्त होने के कारण परमात्मा की भक्ति के लिए समय का बहुत अभाव रहने के कारण वह परमात्मा से दूरी बना बैठते हैं, लेकिन उसको यह नहीं मालूम होता है कि जिस कारोबार के लिए वह दिनरात एक कर रहा है। वह सब परमात्मा के इच्छा से ही चल रहा है। परमात्मा भक्तों की परीक्षा जरूर लेता है। जिसमें कुछ लोग परमात्मा की दृष्टि में सर्वश्रेष्ठ पाए जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहते हैं, जोकि परमात्मा के नाम पर दिखावा तो बहुत करते हैं, मगर परमात्मा के सिद्धांतों की पालना नहीं करते। संवाद