फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal corporation and council employees will sacrifice government letters on July 12

Ambala News: 12 जुलाई को सरकारी पत्र की आहुति देंगे नगर निगम और परिषद कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation and council employees will sacrifice government letters on July 12
अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी की बैठक के निर्देश पर मंगलवार को अंबाला छावनी सदर नगर परिषद के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अंबाला प्रधान सेवाराम ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा और अनसुना कर रही है। सरकार संघ के साथ बैठक कर सारी मांगों पर समझौता करती है, लेकिन सरकार मांग मानने के बाद भी पत्र जारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम के आंदोलनकारी 26 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है जबकि पालिकाओं, परिषदों और निगमों के सफाई कर्मचारियों से उनकी आईडी मांग कर 311 एप बना दिया ताकि कर्मचारियों की हाजिरी मोबाइल से लगाई जाए। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बदमाश बताया। सरकार के इस रवैया से नाराज संघ ने छह जुलाई को कर्मचारी भवन रोहतक में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कमेटी की बैठक कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके तहत 12 जुलाई को प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों व निगमों में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार द्वारा जारी किए गए कर्मचारियों के आईडी लेने के पत्र की प्रति को जलाकर पालिकाओं के सचिव, परिषदों के कार्यकारी अधिकारी, डीएमसी व निगम आयुक्तों को ज्ञापन सौंपें जाएंगे। 13 से 20 जुलाई तक राज्य कमेटी के नेता तूफानी दौरा करेंगे। 21 जुलाई को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। इसमें संघ की राज्य कमेटी, महिला सब कमेटी आदि के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed