फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   M/s Ditta Mal Jeevandas Rice Mill nominated for irregularities in physical verification of paddy

Ambala News: धान के भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर मेसर्स साहब दित्ता मल जीवनदास राइस मिल नामजद

Tue, 25 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 25 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
M/s Ditta Mal Jeevandas Rice Mill nominated for irregularities in physical verification of paddy
अंबाला सिटी। मेसर्स साहब दित्ता मल जीवन दास राइस मिल में सरकारी धान की भौतिक सत्यापन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान अधिकारियों को 70 मीट्रिक टन धान कम मिला, जिसकी कीमत 16.73 लाख रुपये है। मिल संचालक इस कमी के बारे में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। हैफेड के जिला मैनेजर देवेंद्र सिंह की तहरीर पर नग्गल थाना पुलिस ने मेसर्स साहब दित्ता मल जीवन दास राइस मिल पर बीएनएस में विश्वासघात की धारा 316 (5) व धोखाधड़ी 318 (4) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



2545 में से मिला महज 2475 मीट्रिक टन धान व चावल

अंबाला के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अपार तिवारी सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने 22 नवंबर को राइस मिल में फिजिकल वेरिफिकेशन की थी। राइस मिल को सरकार की तरफ से 2545 मीट्रिक टन धान दिया था। इस जांच के दौरान 1872 मीट्रिक टन धान व 603 मीट्रिक टन का चावल मिला है। इसमें 70 मीट्रिक टन धान की कमी पाई गई। कुल 2475 मीट्रिक टन धान व चावल मिला था। जब दस्तावेजों में मिलान किया गया तो वह भी पूरा नहीं पाया गया था। मिल संचालक से भी जब कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो यह रिपोर्ट बनाने के बाद एडीसी को सौंप दी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। राइस मिल के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- कर्मबीर, नग्गल थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed