फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother-in-law and daughter-in-law arrested for bringing 55 kg of marijuana from Bihar

Ambala News: बिहार से 55 किलो गांजा लेकर आईं सास-बहू गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law arrested for bringing 55 kg of marijuana from Bihar
- वर्तमान में चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहती हैं आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बिहार से गांजा लेकर आईं सास-बहू को जीआरपी की सीआईए टीम ने काबू किया है।आरोपियों के पास से 55 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान मखनी देवी और अंजना कुमारी के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली हैं। आरोपी वर्तमान में चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहती हैं।
मुखबिर की सूचना पर दोनों महिलाओं को मंगलवार शाम कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/4 पर लुधियाना साइड से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद चार बैगों से गांजा बरामद हुआ। मखनी देवी के पास मिले दो बैग से करीब 34 किलो 160 ग्राम गांजा और अंजना कुमारी के पास मिले पिट्ठू सहित अन्य बैग से करीब 21 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

चंडीगढ़ और पंजाब में होनी थी सप्लाई
पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं ट्रेन के जरिए नशीला पदार्थ लाकर चंडीगढ़ और पंजाब के इलाकों में सप्लाई करती थीं और मंगलवार शाम को बिहार से गांजा लेकर कैंट स्टेशन पर उतरी थीं। दोनों आरोपियों को रेलवे की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश सचिन त्यागी के समक्ष पेश किया गया और उन्हें एक सप्ताह के लिए 3 मार्च तक रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि पैसे के लालच में उन्होंने गांजा सप्लाई का काम शुरू किया था। बिहार से वो गांजे की सप्लाई देने के लिए चंडीगढ़ और पंजाब जाती थीं। इसके लिए उन्हें पांच से दस हजार रुपये प्रत्येक सौदे के मिलते थे। इसी लालच में वो कुछ समय से यह काम कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद एक सप्ताह का रिमांड लिया गया है ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके।
- हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed