फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mining work was done by forming a syndicate, digging was done to a level higher than the permitted level

Ambala News: सिंडिकेट बनाकर होता था खनन का काम, अनुमति से अधिक स्तर तक कर दी खोदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Mining work was done by forming a syndicate, digging was done to a level higher than the permitted level
अंबाला सिटी। यमुनानगर में चल रहे अवैध खनन के सिंडिकेट से जुड़े मामले में ईडी ने अपनी दबिश बढ़ा दी है। बीते मंगलवार को ही मोहाली से अन्य आरोपी अंगद सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार कर अंबाला की ईडी अदालत में पेश किया था। ईडी ने आरोपी के रिमांड की मांग की थी मगर आरोपी के बचाव पक्ष ने दलील रखी कि ईडी ने रिमांड के दौरान क्या पूछा जाएगा इसका विवरण नहीं दिया है। इसी आधार पर कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में भेज दिया। वहीं ईडी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ईडी के अधिवक्ता तरुण मेहता ने बताया कि यमुनानगर में चल रहे अवैध खनन के मामले में वर्ष 2022 से लेकर 2023 तक आठ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसमें आरोप थे कि पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार व दिलबाग सहित अन्य आरोपियों ने सिंडिकेट बनाकर खनन के ठेके लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने अन्य किसी भी कंपनी को ठेका नहीं लेने दिया। इसके साथ ही आरोपी अनुमति से अधिक खोदाई करते थे और उसका अतिरिक्त पैसा भी सरकार को नहीं देते थे। जहां पर चार फुट खोदाई करने के निर्देश थे वहां पर आठ फुट खोदाई कर दी। अतिरिक्त काले धन को छिपाने के लिए आरोपी अपने पद का प्रभाव डालकर फर्जी कागजात भी बनवा लेते थे। जिससे काले धन को छिपाने में परेशानी न हो। अब इस मामले में नौवीं एफआई भी दर्ज करवाई गई है। जिसमें उक्त आरोपी की भी संलिप्तता सामने आई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed