फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mercury rises by three degrees in three days; hot winds blowing even at night.

Ambala News: तीन दिन में तीन डिग्री बढ़ा पारा, रात में भी चल रही गर्म हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises by three degrees in three days; hot winds blowing even at night.
अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते मोहडा अनाज मंडी परिसर में पेड़ के नीचे आराम करते किसान। स
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। दिन का तापमान एक बार फिर से तेजी बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल आया है। इतनी गर्मी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। अगर लोग घर से निकल रहे हैं तो अधिक देर से धूप में घूम भी नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। जहां दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात्रि तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से बचने को लोग डीहाईड्रेशन न हो इसके लिए नारियल पानी का भी सेवन कर रहे हैं। ऐसे में गर्मी के चलते नारियल पानी के दाम भी 80 रुपये प्रति नारियल तक पहुंच गए हैं।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 12 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं हल्के बादल व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है। हालांकि, रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed