{"_id":"67c89fc96b1226bd0e06265c","slug":"mehakpreet-first-in-50-meter-race-ambala-news-c-36-1-amb1003-138640-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 50 मीटर दौड़ में महकप्रीत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 50 मीटर दौड़ में महकप्रीत प्रथम
विज्ञापन
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करती खिलाड़ी।
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. खुशीला ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल का महत्व समझाया और सभी छात्राओं को इस खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के खेल प्रभारी विवेक कुमार ने किया। सभी प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला शहर में कार्यरत खेलकूद विषय की प्राध्यापिका पूजा और पूनम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल आठ प्रतियोगिताएं कराई।
50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से महकप्रीत प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष से डिंपी द्वितीय, बीकॉम प्रथम वर्ष से मानवी पाल तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष से डिंपी प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से महकप्रीत द्वितीय, बीकॉम प्रथम वर्ष से मानवी पाल तृतीय रही।
विज्ञापन
लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष से महकप्रीत कौर प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से नेहा द्वितीय, बीकॉम तृतीय वर्ष से तानिया तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में बीकॉम तृतीय वर्ष से निशा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से मानसी द्वितीय, बीकॉम द्वितीय वर्ष से गुरजोत कौर तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में बीकॉम द्वितीय वर्ष से गुरजोत कौर प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष से निशा द्वितीय व बीकॉम द्वितीय वर्ष से नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में निशा प्रथम, गुरजोत कौर द्वितीय और तनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में महकप्रीत प्रथम, डिंपी द्वितीय और श्रेया तृतीय रही। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा महकप्रीत श्रेष्ठ खिलाड़ी रही। कार्यक्रम का समापन पारितोषिक वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।