फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Medical students will take training in civil hospitals, work load will be less

Ambala News: नागरिक अस्पतालों में तीन माह के लिए पहुंचे मेडिकल के 29 छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Medical students will take training in civil hospitals, work load will be less
फोटो नंबर - 42
विज्ञापन


मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले छात्रों का पहुंचा पहला बैच, कम होगा डॉक्टरों का वर्क लोड
अलग-अलग रोगों की पढ़ाई कर छात्रों ने ओपीडी में संभाली भागदौड़, अब हर साल आएंगे यह छात्र
अंशु शर्मा
अंबाला। जिलाभर के नागरिक अस्पतालों में अब अगले तीन माह एमबीबीएस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) करने वाले छात्र वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का उपचार व खुद भी ट्रेनिंग लेते हुए नजर आएंगे। पहली बार नागरिक अस्पतालों में मुलाना मेडिकल कॉलेज से 29 छात्रों का बैच पहुंचा है। वे ओपीडी, आपातकालीन, आईपीडी के अलावा रात में भी ड्यूटी देंगे।
ऐसे में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी भी पूरी होगी और पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर बनने वाले छात्रों को भी नागरिक अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में पता चल सकेगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ गर्वनेंस ने फैसला लिया था कि एमबीबीएस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) करने वाले सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ जिला अस्पताल में तीन माह तक सेवा देना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने के योग्य माना जाएगा। नए आदेशों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से ही इन नए नियमों को लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रसूति विभाग से लेकर बच्चों की ओपीडी में रहेंगे तैनात
नागरिक अस्पतालों में इन छात्रों को बांट दिया गया है जो रोजाना डॉक्टरों की तरह ही अपनी ड्यूटी टाइमिंग में आते और जाते हैं। इनमें कोई बाल रोग विशेषज्ञ तो कोई प्रसूति विभाग आदि ओपीडी में तैनात रहेगा। इसके अलावा इमरजेंसी में भी समय-समय पर इनकी सेवाएं ली जाएगी। तीन माह के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनकी हाजिरी मेडिकल कॉलेज में दी जाएगी। काफी समय से डॉक्टरों की कमी चल रही है और उसे पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पतालों में तीन माह के लिए मेडिकल छात्र आए हैं। ओपीडी के अलावा वार्ड व इमरजेंसी में इनकी नियमित तौर पर वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ ड्यूटी लगाई गई है ताकि वह उनकी निगरानी में मरीजों का उपचार कर सकें। यह पहला बैच है और आगे भी आता रहेगा। -डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed