{"_id":"67f42c4d5e2ab3c4070c60ba","slug":"mayors-letter-to-irrigation-department-get-the-drains-cleaned-ambala-news-c-36-1-amb1003-140445-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मेयर का सिंचाई विभाग को पत्र, नालों की कराएं सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मेयर का सिंचाई विभाग को पत्र, नालों की कराएं सफाई
विज्ञापन
शहर की फ्रेंडस कॉलोनी में निगम अधिकारियों को नाले की सफाई के बारे में बताते हुए मनोनीत पार्षद
अंबाला सिटी। नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा। उन्होंने विभाग अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्राधिकार में नालों की सफाई कराएं। सचदेवा ने कहा कि नगर निगम अंबाला की ओर से बरसाती सीजन से पहले अंबाला को बाढ़ से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सिंचाई विभाग अधिकारियों को कहा कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में बड़े नालों, नालियों की सफाई करवाएं ताकि अंबाला को किसी भी संभावित बाढ़ की समस्या को रोका जा सके और अंबाला में जनता की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सकें। मेयर सचदेवा ने बताया कि अंबाला शहर के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
शहर में नालों और ड्रेन का निरीक्षण
शहर में बरसाती पानी निकासी की समस्या को लेकर मनोनीत पार्षद अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ नालों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त भी पहुंचे। सोमवार दोपहर 2 बजे निरीक्षण की शुरुआत जगाधरी गेट के नजदीक फ्रेंड्स कॉलोनी से हुई, जहां अधिवक्ता संदीप सचदेवा नगर निगम के अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी से लेकर जगाधरी गेट तक के नाले में पानी निकासी के लिए आ रही रुकावट को दूर करने के निर्देश दिए । इसके उपरांत निगम टीम सेशन ड्रेन नजदीक पुलिस ऑडिटोरियम के पास पहुंची। यहां सेशन ड्रेन के दूसरे छोर पर सेक्टर-7 और विजयनगर के बीच पानी निकासी की रुकावट बारे अधिकारियों को अवगत कराया।