फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Machine caught fire while stealing money from ATM

एटीएम से रुपये चोरी करते समय मशीन में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Machine caught fire while stealing money from ATM
अंबाला। रुपये चोरी करते समय एटीएम में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि मानव चौक स्थित बैंक के साथ ही एटीएम है जो रात में खुला रहता है। 26 जून को सुबह 3.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एटीएम में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एटीएम के रूम से धुआं निकल व आग की लपटें निकल रही हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग के कारण दोनों सीसीटीवी भी जल चुके थे। जब उनका इंजीनियर आया और उसने मशीन की जांच की तो बताया कि किसी ने मशीन से रुपये चोरी करने के लिए छेड़छाड़ की है। इस कारण एटीएम में आग लगी गई। इस दौरान कैश को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed