{"_id":"5e7b97f68ebc3e6fe8310ea0","slug":"lock-down-succes-ambala-news-knl26244362","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरों के गेट पर ताले, आईकार्ड दिखाकर कर मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरों के गेट पर ताले, आईकार्ड दिखाकर कर मिल रहा प्रवेश
विज्ञापन
lock down succes
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कोरोना वायरस के खौफ के चलते पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है। सरकार की ओर से सख्त हिदायत है कि कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। इसके लिए सेक्टरों के गेट भी पूूरी तरह से लॉक कर दिए है। सिक्योरिटी गार्ड केवल उन्हीं को सेक्टर के प्रवेश दे रहे है। जिनके पास सेक्टर में रहने का कोई प्रूफ है या कोई संबंधित आई कार्ड है। जबकि अन्य को गेट से ही वापस मोड़ दिया जा रहा है। इसको लेकर कई बार सिक्योरिटी गार्ड व लोगों में बहस भी हो रही है। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड नियमों का हवाला देकर अंदर जाने से मना कर रहे है। ऐसा ही हाल पंचायत भवन के सामने से बने सेक्टर 7 के गेट का है। जहां से काफी आवा-जाही होती है। लेकिन वाहन चालकों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही सेक्टर 1, सेक्टर 8, सेक्टर 9, सेक्टर 10 का है। जहां सिक्योरिटी गार्ड की ओर से पूरी सख्ती बरती जा रही है। लोगों को प्रवेश नहीं मिल रहा है।
पुलिस भी हर चौक चौराहे पर में मुस्तैद
पुलिस भी हर चौक व चौराहे पर पूरी तरह से मुस्तैद है। हर आने व जाने वाले के पहचान पत्र की चैकिंग की आ रही है और कारणों के बारे में पूछा जा रहा है। अगर किसी के उत्तर से पुलिस संतुष्ट नहीं है तो उनके चालान किए जा रहे है। ताकि आगे से कोई भी व्यक्ति देशबंद के दौरान सोच समझ कर घर से बाहर पांव रखे। साथ ही आगे से बेवजह बाहर न आने की हिदायत भी पुलिस की ओर से दी जा रही है। इसके साथ ही वायुदूत के साथ गली मोहल्लों में खुली दुकानों को बंद करवाया जा रहा है।

lock down succes- फोटो : Ambala
विज्ञापन