फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lift operator dies in road accident

लिफ्ट ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
lift operator dies in road accident
मुलाना- झाडुमाजरा मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक द्वारा पहना हेलमेट तक टूट गया था। लहूलुहान हालत में जब उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दविंद्र सिंह निवासी नुर्द ने बताया कि वह अपने गांव के बीमार लड़के को देखने एमएम अस्पताल मुलाना गया था, जहां उसके चाचा का लड़का गोल्डी लिफ्ट ऑपरेटर का काम करता है। शिकायत के अनुसार रात को करीब दस बजे दविंद्र व गोल्डी दोनों अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर नुर्द गांव के लिए चल दिए लेकिन जैसे ही दोनों झाडुमाजरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से एक मोटरसाइकिल चालक ने गलत दिशा में आकर आगे चल रहे गोल्डी की मोटरसाइकिल में टक्कर दे मारी। गोल्डी टक्कर लगते ही सड़क पर गिरा। गंभीर रूप से घायल गोल्डी की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गोल्डी के शव को एमएम अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed