फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kurukshetra teacher gave melodious voice to Haryana state song

Ambala News: कुरुक्षेत्र के शिक्षक ने हरियाणा राज्य गीत को दी मधुर आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra teacher gave melodious voice to Haryana state song
कुरुक्षेत्र। जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा, पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आणा हरियाणा राज्य गीत में अपनी मधुर आवाज देकर डॉ. श्याम शर्मा ने न केवल कुरुक्षेत्र का बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। डॉ. श्याम शर्मा ने बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर सहित सैकड़ों गायकों की आवाज को टक्कर दे अपनी मधुर आवाज तीन मिनट के गीत को दी है, जिसे पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा द्वारा लिखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. श्याम ने बताया कि राज्य गीत पर कार्य 2021 में शुरू हुआ था, जिसे 2025 में विधानसभा में मंजूरी मिली। तीन साल बाद उन्हें मेहनत का हसीन तोहफा मिला है। इस गीत को सैकड़ों गायकों ने अपनी आवाज दी थी। उन्होंने बताया कि जब विधानसभा में उनके द्वारा गाया गीत गूंजा तो वे भावुक हो उठे। इसे अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया। वह कैथल के देवबन के स्थायी निवासी है।डॉ. श्याम शर्मा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार और स्टाफ द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. श्याम का यह सफर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे उन्हें संगीत के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed