फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewellery worth lakhs stolen from a closed house

Ambala News: बंद घर से लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from a closed house
साहा। बंद घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने लेकर चोर फरार हो गया। समलेहड़ी गांव निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसकी अमरजीत कौर बिहटा में रहती है जोकि पिछले एक सप्ताह से उनके पास ही रहती थीं, क्योंकि वो काफी दिन से बीमार चल रही थीं। उनके ठीक होने के बाद रविवार को वो उन्हें छोड़ने के लिए बिहटा गया तो देखा कि उनकी गैर मौजूदगी में किसी ने घर में चोरी कर ली है। इसमें एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, दो सोने की चुड़ियां, एक सोने की नथ, एक सोने का टिका, तीन चांदी के जेवरात और दस हजार रुपये की नकदी थी। संवाद
विज्ञापन

जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोपी काबू


शहजादपुर (अंबाला)। जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करके मोटी रकम हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी जगदीप सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले के संबंध में भेडो गांव निवासी जसविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी जगदीप सिंह और अन्य ने उसे 62 कनाल जमीन दिलवाने के नाम पर ब्याना लिखवाया और एक बड़ी रकम हड़प ली। वहीं इस जमीन की रजिस्ट्री उसने किसी अन्य के नाम करा दी। संवाद
विज्ञापन

झगड़ा करने के मामले में एक और गिरफ्तार
अंबाला सिटी। लड़ाई झगड़ा कर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंडौर गांव निवासी साहिल कुमार उर्फ बच्ची के तौर पर हुई। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव के राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आठ मई को वह और उसका दोस्त घर से सामान लेने के लिए बाइक पर बाजार पर गए थे। जब वह मंडौर बस अड्डे के पास पहुंचे तो आरोपी संदीप और अन्य ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगा ली और उन पर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट पहुंचाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


अंबाला। मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सहरसा बिहार निवासी अर्जुन राम और रेल विहार निवासी रजत के तौर पर हुई है। इस मामले के संबंध में पटेल नगर निवासी विशाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई शुभम और दोस्त पंकज रेलवे स्टेशन के बाहर रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। इनकी रेहड़ियों से थोड़ी दूरी पर ही नवीन भी रोटी सब्जी की रेहड़ी लगाता है। नवीन की रेहड़ी पर काम करने वाले लड़कों की रेहड़ी लगाने के मामले में शुभम और पंकज में कहासुनी हो गई। बातचीत के दौरान आरोपी अर्जुन राम, रजत और अन्य ने हथियार से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed