{"_id":"68423865194b22264607cb19","slug":"jansui-bus-stand-is-not-connected-to-service-lane-waiting-for-inauguration-for-eight-months-ambala-news-c-36-1-sknl1003-143910-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सर्विस लेन से नहीं जुड़ा जनसुई का बस स्टैंड, आठ माह से उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सर्विस लेन से नहीं जुड़ा जनसुई का बस स्टैंड, आठ माह से उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन
अंबाला। साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार रोडवेज की दो परियोजनाएं उद्घाटन के इंतजार में हैं। इसमें तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ जनसुई हैड बस स्टैंड आठ माह से उद्घाटन के इंतजार में है। यह बस स्टैंड पूरी तरह से तैयार है पर सर्विस लेन से न जुड़ पाने के कारण अभी तक पीडब्ल्यूडी ने बस स्टैंड को रोडवेज को सुपुर्द नहीं किया है। इसी तरह अंबाला शहर के बस स्टैंड पर पार्किंग बनकर तैयार है मगर इसका भी उद्घाटन नहीं हो सका है।
-- -- -- -- -- -- -
सर्विस लेन से बस अड्डे को जोड़ेगा पीडब्ल्यूडी
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो अंबाला हिसार रोड पर जनुसई हेड में नया बस अड्डा बना दिया गया। लेकिन इस बस अड्डे के सामने राजमार्ग पर सर्विस लेन नहीं थी। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस हाइवे के किनारे सर्विस लेन बनाई गई है। जिसमें समय लग गया। अब यह सर्विस लेन बनकर तैयार है। अब वह बस अड्डे के एक्जिट एंट्री को सर्विस लेन से जोड़ेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जनसुई बस अड्डे पर उपलब्ध हैं ये सुविधाएं
जनसुई बस अड्डा तीन फेस का बनाया गया है। इसके अलावा इस बस अड्डे में महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, टिकट काउंटर, बस के लिए पार्किंग, लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। बस स्टैंड में अत्याधुनिक कैमरे और अनाउंसमेंट के लिए लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
बस अड्डे के सामने सर्विस लेन नहीं थी। जिससे बनने में समय लग गया था। 20 दिन में बस अड्डे के एक्जिट और एंट्री को सर्विस लेन के लेबल से मिला दिया जाएगा।
रितेश अग्रवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।