फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jail

अंबाला सेंट्रल जेल से मिले चाकू जैसे हथियार

Sun, 04 Aug 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
jail
jail - फोटो : AMBALA
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के केंद्रीय कारागार में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों को कैदियों के पास से स्मैक की पुड़ियां व चाकूनुमा आकार के विभिन्न उपकरण बरामद हुए। यह देख चेकिंग कर रहे अधिकारी दंग रह गए। उधर एसपी जोरवाल का कहना है कि अब यह अभियान एक माह में दो बार चलाया जाएगा और इसी तरह कैदियों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस कर्मचारी केंद्रीय कारागार पहुंचे तो कैदियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जेल के अंदर कैदियों की एक-एक कर चेकिंग करनी शुरू की। इस दौरान कैदियों के पास से तीन स्मैक की पुड़ियां बरामद हुईं, छह चाकूनुमा आकार के उपकरण मिले। अभियान सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक चलाया गया। चेकिंग अभियान अंबाला एसपी अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में डीएसपी सुलतान सिंह, डीएसपी मुनीष सहगल, निरीक्षक सीआईए-1, सीआईए-2, इंचार्ज नारकोटिक सेल, प्रबंधक थाना बलदेव नगर, प्रबंधक थाना अंबाला शहर सहित लगभग एक कंपनी पुलिस कर्मचारियों व केन्द्रीय कारागार अंबाला के अधिकारियों/कर्मचारियों ने मिलकर चलाया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कैदियों व हवालातियों द्वारा जेल के अंदर व बाहरी क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था को भंग करने और अपराधों को अंजाम देने के लिए बाहर बैठे उनके सहयोगियों के माध्यम से अपराध को अंजाम देने के लिए चलाए जा रहे नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रयोग किए जाने वाले मोबाइल फोन तथा अन्य उपकरणों को बरामद कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। इस दौरान अधिकारियों ने कैदियों की बैरिकों में भी पहुंचकर वहां की जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यह अभियान आज पूरे हरियाणा में एक साथ चलाया गया। कुछ दिन पूर्व हिसार में हुई एक घटना के तहत यह अभियान चलाया गया। आज अभियान के दौरान सेंट्रल जेल से कुछ सामान भी बरामद हुआ है। यह अभियान हर माह एक या दो बार चलाया जाएगा।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed