{"_id":"6a9dcd8ff1243f3f160f8f1d","slug":"electric-bus-service-launched-on-brahmanmajra-road-ambala-news-c-36-1-sknl1003-169067-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ब्राह्मणमाजरा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ब्राह्मणमाजरा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। शहर बस स्टैंड से ब्राह्मणमाजरा मार्ग पर नई इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस नई सेवा के प्रारंभ होने से इस रूट पर दैनिक आवाजाही करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सुबह के समय ई-बस और दोपहर के वक्त पिंक बस का विकल्प मिलने से यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इस मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक बस का संचालन पहले से ही नियमित रूप से किया जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक बस की एंट्री से इस रूट पर बस सेवा और अधिक मजबूत हो गई है। परिवहन विभाग द्वारा तय समय-सारणी के अनुसार अंबाला सिटी बस अड्डे से यह इलेक्ट्रिक बस रोजाना सुबह 7:10 बजे ब्राह्मणा माजरा के लिए रवाना होगी। इसके बाद बस का दूसरा फेरा सुबह 9 बजे रहेगा। सुबह के समय दो फेरे मिलने से दफ्तर, कॉलेज और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।
बॉक्स
इन प्रमुख पड़ावों से गुजरेगी बस, 20 रुपये किराया
यह इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से रवाना होकर, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी, सेशन कोर्ट, प्रेम नगर, माडल टाउन, जंडली, अंबाला कैंट बस स्टैंड, महेश नगर और प्रभु प्रेम पुरम जैसे कई व्यस्त इलाकों से होते हुए ब्राह्मणमाजरा पहुंचेगी। अंबाला कैंट से ब्राह्मण माजरा तक का किराया 20 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अंबाला सिटी से 35 रुपये किराया लगेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
दोपहर में उपलब्ध रहेगी पिंक बस
इलेक्ट्रिक बस के अलावा इस मार्ग पर पहले से चल रही पिंक बस का शेड्यूल भी यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। पिंक बस अंबाला सिटी से ब्राह्मणमाजरा के लिए दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे और शाम चार बजे फेरे लगा रही है।
वर्जन...
अंबाला सिटी से ब्राह्मणमाजरा के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया गया है जो सुबह के समय दो फेरे लगा रही है।
रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक अंबाला छावनी।