फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five pairs of special trains will be run for Diwali and Chhath.

Ambala News: दिवाली और छठ पर चलाई जाएंगी पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Five pairs of special trains will be run for Diwali and Chhath.
अंबाला। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने कई जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब के बीच सफर करने वाले लाखों प्रवासियों को फायदा होगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये त्योहार विशेष ट्रेनें अक्तूबर से नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

सभी त्योहार विशेष ट्रेनों में थर्ड एसी, सेकेंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के 20 से 22 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में रास्ते के प्रमुख स्टेशनों जैसे लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला छावनी और वाराणसी में अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

------
वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी-
ट्रेन नंबर 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार व बुधवार को और दिल्ली से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार व वीरवार को चलेगी। वाराणसी से यह रात 10:15 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल
ट्रेन नंबर 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल यह ट्रेन वीरवार और रविवार को शाम 6:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार से यह शुक्रवार व सोमवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी।
--
चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़-
ट्रेन नंबर 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक वीरवार को रात 11:35 बजे छूटेगी और अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह शुक्रवार रात 11:15 बजे रवाना होगी।
----
वाराणसी-चंडीगढ़
ट्रेन नंबर 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़ बृहस्पतिवार और रविवार को सुबह 11:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे चलेगी।

----
फिरोजपुर कैंट-पटना
ट्रेन नंबर 04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना पंजाब से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:55 बजे पटना पहुंचेगी।
---------
इन ट्रेनों की बुकिंग जल्द आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेलवे आरक्षण काउंटरों पर शुरू हो जाएगी।
यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed