फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Information about the schemes given by calling 1800 eligible characters

1800 योग्य पात्रों को बुलाकर दी योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Information about the schemes given by calling 1800 eligible characters
अंबाला शहर। गांव नन्यौला के सामुदायिक भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय ग्रामोदय मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेले में लगाए स्टालों का अवलोकन किया और स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों से उनके विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में 18 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। इन पर विभागों की ओर से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। यहां पर अंबाला ब्लॉक वन के तहत करीब 1800 योग्य पात्रों को बुलाकर उनका मार्गदर्शन किया गया है। विधायक असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय ग्रामोदय मेले लगाकर लोगों को स्वाबलंबी बनाया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से एक लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आमदनी में वृद्धि के लिए योजना का लाभ दिलवाया जा रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंत्योदय ग्रामोदय मेले बेरोजगारी की बात करने वाले विपक्ष को जवाब
मेलों को लगाए जाने से जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। वे योजनाओं के अनुरूप अपनी आय को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेले एक तरह से विपक्ष के लिए जवाब है, जोकि प्रदेश में बेरोजगारी की बात करते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। बजट सत्र में जितना विपक्ष तैयारी करके आएगा उससे ज्यादा हमारी तैयारी है। उनकी हर बात का उन्हें जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed