फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If there is cheering in the procession, then the sacrifices made in the havan

शोभायात्रा में गूंजे जयकारे तो कहीं हवन में डाली आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
If there is cheering in the procession, then the sacrifices made in the havan
अंबाला। जिलेभर में मंगलवार को भगवान श्री परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा गया। एक-दूसरे को सभी ने भगवान श्री परशुराम जयंती की बधाई दी।
विज्ञापन

वीरता और ज्ञान की प्रतिमूर्ति हैं भगवान परशुराम
अंबाला शहर। विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता और ज्ञान की प्रतिमूर्ति हैं। जिन्होंने मानव को हर चुनौती का सामना सदैव साहस के साथ करने के लिए प्रेरित किया। हमें अपने महापुरुषों के विचारों का अनुसरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। वे बलदेव नगर स्थित परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने सुंदर कांड पाठ में पूजा अर्चना भी की। विधायक ने भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के बन रहे भवन पर लाखों रुपये की राशि खर्च की गई है। सभा के पदाधिकारियों द्वारा भवन के निर्माण से संबंधित आगे भी जो कार्य बताया जाएगा उसे करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद मनीष आन्नद मन्नी, चन्द्र मोहन फौजी, हरजिंद्र ज्योति, संजीव प्रसार, सुशील रान्याल, केवल कृष्ण, सुनील कुमार, संदीप बक्शी, राजेश गोयल, अनिल गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

काली माता दरबार में 12 किलो के चांदी के दरबार की स्थापना की
इससे पहले विधायक असीम गोयल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर जैन कॉलेज शहर के नजदीक काली माता के मंदिर में जाकर माथा टेका। माता रानी के दरबार में 12 किलो के चांदी के दरबार की स्थापना की गई। उन्होंने इस शुभ मौके पर माता रानी की ज्योत जगाकर पावन आरती की। यहां पहुंचने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर पंडित पंकज शर्मा, पंडित संदीप शर्मा, हरिंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, महिंद्र सिंह रिंकू, प्रमोद गर्ग, सुधीर वडेरा, रामपाल सिंगला, नवीन शर्मा, राजू शर्मा, रोशन लाल आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान परशुराम जयंती पर हवन में डाली आहुतियां
अंबाला। गांव उगाला में खेड़ा मंदिर पर भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ हुआ। पंडित रमेश शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। जिसमें ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने अपना योगदान दिया। संदीप अत्री व मनीषा शर्मा यजमान के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनूप शर्मा, महेश चंद्र, अश्वनी शर्मा, संदीप शर्मा, पप्पू शर्मा, मदन शर्मा व संदीप त्यागी उपस्थित रहे।
रामायण पाठ के भोग के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
नारायणगढ़। भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव नारायणगढ़ में धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। परशुराम सेवादल द्वारा कार्यक्रम परशुराम मंदिर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को रखे गए रामायण पाठ के भोग से हुई। विश्व कल्याण के लिए हवन-यज्ञ करवाया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं व महिला संकीर्तन हुआ। उसके बाद स्कूलों के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वल्लित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में एसडीएम नीरज आईएएस, उपपुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, समाज सेवी मनीष मित्तल व पुनीत डांग ने भी बतौर मुख्य यजमान शिरकत की। परशुराम सेवादल के प्रधान नरेंद्र देव शर्मा ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं दी।
बाजारों से निकाली भव्य शोभायात्रा
अंबाला शहर। भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार शहर में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भव्य शोभा यात्रा में भगवान श्री परशुराम जी के जयकारे लगे। भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ प्रदीप शर्मा की तस्वीर को शहर के बाजारों का भ्रमण करवाया गया। सभी भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली। अमृतसर से आए आरती देवा महाराज ने भक्तों को विचारों से मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम को विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। भगवान परशुराम महानता और वीरता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर विजय शर्मा, महेश वशिष्ठ, अरविंद शर्मा, दीपक शर्मा, देविंदर भारद्वाज, तिलक राज शर्मा (जहांगिरपुर), भूषण पराशर, ज्ञानचंद शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, सुरेंद्र गिरी, सुरेंद्र शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, सोमदत्त शर्मा, अवधेश गिरी, उमाशंकर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed