फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If roads are dug then FIR will be lodged

Ambala News: सड़कें खोदीं तो होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
If roads are dug then FIR will be lodged

विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद सदर के अधीन अब सड़कों को खोदने व तोड़ने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
नगर परिषद की ओर से ऐसे लोगों के अलावा कंपनियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसकी शुरुआत नगर परिषद ने बीएसएनएल के खिलाफ शिकायत देकर कर दी है। नगर परिषद की तरफ से विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए अंबाला पुलिस को पत्र भी सौंपा गया है।
शहर के लोगों सहित कंपनियों को ये चेतावनी जारी की गई है कि अगर उन्होंने बिना नगर परिषद की अनुमति के सड़क को खोदा या तोड़ा तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया जाएगा। अब बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों को अंबाला छावनी में कोई भी कार्य करने के लिए नगर परिषद से लिखित में इजाजत लेनी होगी, अन्यथा उन्हें फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना पड़ेगा। यह फैसला अंबाला छावनी में करोड़ों रुपये से बनाई गई सड़कों की सुरक्षा और लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

शॉस्त्री कॉलोनी सहित अन्य जगह तोड़ी सड़क ः दरअसल शुक्रवार को नगर परिषद के पास शिकायत आई थी कि लगभग 50 लाख की लागत से शास्त्री कॉलोनी के पास कुछ समय पहले बनाई गई सड़क को तोड़ा जा रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जब सड़क को तोड़ने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो बीएसएनएल के अधीन काम करते हैं और बीएसएनएल की टूट चुकी तार को दुरुस्त करने के लिए आए हैं। जब नगर परिषद की टीम ने उनसे परमिशन के दस्तावेज मांगे तो कोई भी कर्मचारी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद जब बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी से बात की गई तो वो भी कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। जबकि शाम तक दो अन्य जगह, अजीत नगर और टांगरी बांध के पास बनी सड़क पर भी ऐसे ही गड्ढे नजर आए और यहां भी भूमिगत तारें डालने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए गठित टीम ः नवनिर्मित सड़कों को दुर्दशा से बचाने के लिए नगर परिषद ने तीन सदस्यों की टीम का गठन कर दिया है। इसमें इमारत निरीक्षक के अलावा अभियांत्रिक विभाग के दो अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जोकि शिकायत मिलने के बाद तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगे और बिना अनुमति काम करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी करेंगे।
दस करोड़ हो चुके खर्च ःअंबाला छावनी की बरसों पुरानी कंडम सड़कों के नवनिर्माण पर लगभग दस करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इनमें रिहायशी क्षेत्रों के अलावा सदर बाजार की प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं। कुछ सड़कों को बजरी व सीमेंट के मिश्रण से तैयार किया गया है तो कुछ को तारकोल के मिश्रण से। लेकिन अब नवनिर्मित सड़कों को तोड़ने की शिकायतें लगातार नगर परिषद के पास पहुंच रही हैं। इसलिए नगर परिषद ने अब सख्ती बरतने का फैसला किया है।

बिना अनुमति खुदाई पर हुआ था हंगामा, थाने गए थे लोग ः 23 मार्च को छावनी के निशात सिनेमा के निकट देररात एक टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार द्वारा सड़क पर की जा रही खोदाई का विरोध हुआ था। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काम रुकवा दिया और पुलिस को शिकायत की थी। उस समय अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने संबंधित ठेकेदार व नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया था। ठेकेदार को चेताया कि वह बिना अनुमति किसी भी सड़क में खोदाई नहीं करेगा। आखिर में मामला शांत हुआ था। उस समय टेलीकॉम कंपनी की तरफ से लाइन बिछाने के लिए निकलसन रोड सहित अन्य जगह पर खोदाई की जा रही है। हालांकि उन जगह की कंपनी ने अनुमति ले रखी है लेकिन निशांत सिनेमा के निकट की गई खोदाई की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed