{"_id":"67f5844e24d20b07e4007b77","slug":"hot-air-has-started-causing-trouble-be-cautious-of-hot-air-gusts-even-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-140517-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्म हवा करने लगी परेशान, आज भी गर्म हवा के थपेड़ों से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्म हवा करने लगी परेशान, आज भी गर्म हवा के थपेड़ों से रहें सावधान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तेज धूप के साथ गर्म हवा सताने लगी है। मंगलवार दोपहर को तेज धूप के साथ गर्मी ने बेहाल किया। शाम 6 बजे तक भी गर्मी रही। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को भी गर्म हवा चलने की संभावना जताई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। साथ ही गर्म हवा चलने के आसार हैं।
वहीं, राज्य में 10 व 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। जिससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिट वेव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा
हरियाणा की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से उपायुक्त व राजस्व विभाग से जुडे कार्यों, विकास परियोजनाओं के साथ-साथ हिट वेव की तैयारियों को लेकर किए जा जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से बचाव एवं हिट वेव के बचाव के तहत जो सावधानियां बरती जा सकती है, उस बारे प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। इसके अलावा उन्हें हिट वेव से बचाव बारे भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि वह सुरक्षित रह सकें। गर्मियों में विशेषकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली एवं पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।