फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Hawala' commission in the amount of three percent!

‘हवाला’ राशि में तीन परसेंट कमीशन!

Sun, 27 Oct 2013 11:51 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 27 Oct 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Hawala' commission in the amount of three percent!
अंबाला शहर के सेक्टर सात से संदिग्ध हालात में पकड़ी गई 24 लाख रुपये की राशि के मामले में अंबाला पुलिस की विशेष टीम की जांच लगातार जारी है। अंबाला पुलिस इस राशि के साथ पकड़े गए गुजराती लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की यह विशेष टीम यह मालूम करने की कर रही है कि ये लाखों रुपये की राशि इन गुजराती लोगों से किस कारोबारी से ली और किस कारोबारी को देनी है। पुलिस सूत्रों की माने तो यह सारा खेल ‘हवाला’ का ही है और इस खेल में कारोबारियों की करोड़ों की पेमेंट ब्लैक में हवाला के जरिये इधर से उधर करने के लिए एजेंट तीन परसेंट कमीशन लेते हैं। लेकिन इसमें यह तय होता है कि यदि हवाला की यह राशि पकड़ी गई तो सारा जोखिम कारोबारी का ही होगा।
विज्ञापन


उधर, पुलिस सूत्र बताते हैं कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध हालात में नोट गिनने व रुपयाें के पैकेट पार्सल बनाने की मशीनों के साथ पकड़े गए गुजरातियों ने पुलिस को उन कारोबारियों के नाम बता दिए हैं, जिससे यह राशि ली गई थी और जिन्हें ये राशि दी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम उन सभी कारोबारियों की फेहरिस्त बनाकर और इन सभी कारोबारियों से भी पूछताछ करने की तैयारी भी कर रही है। उधर, पुलिस को मशीनों के साथ गुजराती में लिखी पर्चियां की जानकारी भी मिल गई है। इन पर्चियों में ये लिखा गया था कि कितनी राशि किस कारोबारी से लेनी है और किस कारोबारी तक पहुंचानी है

इन लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि ये लोग कारोबारियों की पेमेंट को रुपयों के पार्सल में पैक करके लेकर जाते हैं और इस बारे में उन्हें तय कमीशन मिलता है। अब पुलिस की जांच इस ओर भी है कि अंबाला के बड़े कपड़ा और सराफा व यमुनानगर के प्लाइवुड के कारोबारी अपने माल की कंसाइनमेंट की पेमेंट बैंक के माध्यम से क्यों नहीं करते। आखिरकार ये पेमेंट पार्सल बनाकर क्यों भेजी जाती है? और इस तरह के कितने व्यापारी इस खेल का हिस्सा है?

पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय को दी सूचना
इस हवाला कांड की जांच कर रही है अंबाला पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले की जानकारी भारत सरकार के एनफोरमेंट निदेशालय को भेजी है। उल्लेखनीय है कि यही विभाग हवाला मामलों को डील करता है और आगामी कार्रवाई करता है।

अंबाला पुलिस ने अपनी एक रिपोर्ट इस निदेशायल को भेजकर इस मामले में निदेशालय के अफसरों से मार्गदर्शन मांगा है। अंबाला पुलिस का कहना है कि संबंधित विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजना जरूरी था। ताकि आगामी कार्रवाई उनके मार्गदर्शन में ही हो सके। बाकी इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस भरसक प्रयास में जुटी है

ऐसे पकड़ा गया था हवाला कांड
26 अक्तूबर 2013 की रात को एक कूरियर ब्वॉय जितेंद्र से शहर के शेखूं पेट्रोल पंप के पास 45 लाख रुपये की लूट के बाद उसी रात पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी कि वहीं घटना स्थल के पास ही सेक्टर सात के एक घर से पुलिस को कुछ गुजराती लोग संदिग्ध हालत में नोट गिनने व नोटों के बंडल को पार्सल पैक करने की मशीनों के साथ मिले।


पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। उनके पास से 24 लाख रुपये भी मिले। जिनका कोई हिसाब नहीं है। बस, उनके पास से गुजराती में लिखी वो पर्चियां मिली, जिमसें लिखा था कि ये राशि किस कारोबारी से ली है और किस कारोबारी को देनी है। पुलिस ने इसे हवाला कांड माना है और इस कांड की अभी तक की जांच में पुलिस ने इस मामले में अंबाला के बड़े कपड़ा, सराफा और यमुनानगर के प्लाईवुड कारोबारी की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed