{"_id":"669d374aee1561f5630d4cd1","slug":"haryana-one-bolero-rider-killed-two-others-injured-in-collision-with-dumper-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डंपर की टक्कर से एक बोलेरो सवार की मौत, दो अन्य जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डंपर की टक्कर से एक बोलेरो सवार की मौत, दो अन्य जख्मी
Sun, 21 Jul 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 09:58 PM IST
सार
तीनों टमाटर लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे। कैलाश सिरमौर के बाली गांव का निवासी था। आरोपी चालक मौके से फरार है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में कालाआम्ब के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने टमाटरों से भरी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में सिरमौर के बाली गांव निवासी कैलाश चौहान की मौत हो गई, जबकि चालक रोहित व परिचालक विक्रम घायल हो गए। इसमें विक्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो चंडीगढ़ सेक्टर-32 में उपचाराधीन है। शिकायत पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता हिमाचल प्रदेश के गंगटोली गांव निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को वह बोलेरो पिकअप में टमाटर लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। साथ में बोलेरो गाड़ी के मालिक कैलाश चौहान और चाचा विक्रम शर्मा भी थे।
विज्ञापन
21 जुलाई को जैसे ही कालाआम्ब से थोड़ा आगे नारायणगढ़ के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बोलेरो में सवार विक्रम और कैलाश चौहान को खून से लथपथ हालत में बाहर निकाला गया। तब तक डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने कैलाश चौहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्रम को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।