{"_id":"65b6614511c086be1b0a20a6","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-took-a-dig-at-indi-alliance-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गृह मंत्री अनिल विज ने INDI गठबंधन पर ली चुटकी, बोले इंडि की बन गई भिंडी, जो मर्जी तल के खाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गृह मंत्री अनिल विज ने INDI गठबंधन पर ली चुटकी, बोले इंडि की बन गई भिंडी, जो मर्जी तल के खाएगा
Sun, 28 Jan 2024 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 07:44 PM IST
सार
हरियाणा के गृहमंत्री अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने रविवार को इंडिया गठबंधन पर चुटकी ली।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने से जो नया गठबंधन बना था इंडि, उसकी भिंडी बन गई है। अब जो मर्जी तल के खाएगा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को आई-एन-डी-आई (इंडि) गठबंधन पर चुटकी ली।
विज्ञापन
रविवार को बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला है और नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आई-एन-डी-आई गठबंधन से नाता तोड़ दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा के तहत जगह-जगह घूम रहे हैं, इस दौरान उन्होंने यह आरोप लगाए कि उन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि कोई राम लहर नहीं है, राम लहर तब होगी जब वह राम को मानेंगे जबकि इन्हें न्योता दिया गया था, लेकिन वह नहीं गए और इन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन