{"_id":"6454e8a3d8b3b55c99054945","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-came-in-support-of-wrestlers-protest-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में आए हरियाणा के गृहमंत्री, बोले- मैं पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में आए हरियाणा के गृहमंत्री, बोले- मैं पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हूं
Fri, 05 May 2023 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 May 2023 04:59 PM IST
सार
मंत्री विज बोले कि अगर मुझको ऊपर सरकार में बात करनी या कहनी होगी तो मैं करूंगा, ताकि सम्मानपूर्वक इनका समाधान हो जाए। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पहलवानों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पहलवानों का ये सारा विषय उच्च स्तर पर टेकअप किया जा रहा है, मैं खुद खेल विभाग का मंत्री रहा हूं, मैं पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हूं, अगर मुझको ऊपर सरकार में बात करनी या कहनी होगी तो मैं करूंगा, ताकि सम्मानपूर्वक इनका समाधान हो जाए। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता हुड्डा ने आरोप लगाए थे कि जब खिलाड़ी मेडल लाते हैं तो मुख्यमंत्री फोटो खिंचवाने के लिए आ जाते हैं, परंतु अब बेटियों का सम्मान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने हनुमान जी से पंगा ले लिया: मंत्री विज
बजरंग दल के मामले में कांग्रेस के यूटर्न कि हम हनुमान मंदिर बनाएंगे के बारे पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पहले तो प्रतिबंध लगाती है, फिर जनता का आक्रोश सामने आता है तो फिर कलाबाजियां खाती है, कांग्रेस का काम ही कलाबाजियां खाना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपने (कांग्रेस) पहले राम मंदिर के निर्माण में अड़चनें लगाई थी, फिर आपका (कांग्रेस) क्या हाल हो गया, आप धरातल पर खड़े होने लायक भी नहीं रहे और अब आपने (कांग्रेस) हनुमान जी से पंगा ले लिया, हनुमान जी निश्चित तौर पर कांग्रेस की लंका में आग लगा देंगे।
विज्ञापन
ऑपरेशन स्माइल बहुत ही कामयाब रहा है: मंत्री विज
ऑपरेशन स्माइल की कामयाबी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने यह निर्णय लिया कि हम हर महीने एक प्रोजेक्ट को लेंगे और इसी के तहत बिछड़े हुए लोगों को अपनों और मां बाप के साथ मिलाने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है और यह बहुत ही कामयाब रहा है।