फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Assembly Election, Aseem Goyal targets Congress, Congress list released due to internal conflict

Haryana Assembly Election: असीम गोयल का कांग्रेस पर निशाना, अंतरकलह और दबाव में जारी हुई कांग्रेस की सूची

Sun, 08 Sep 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

अंबाला शहर में भाजपा ने अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। प्रत्याशी असीम गोयल का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और लगातार जनसंपर्क के चलते तीसरी बार भी अंबाला में भाजपा की जीत तय है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election, Aseem Goyal targets Congress, Congress list released due to internal conflict
भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में अंतरकलह और दबाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। भाजपा के अंब कमल कार्यालय में अंबाला शहर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद गोयल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस की पहली सूची से साफ हो गया है कि पार्टी ने दबाव में मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची से साफ झलकता है कि पार्टी पर भारी दबाव है, और यह दबाव आने वाले दिनों में और बढ़ने वाला है।

विज्ञापन

गोयल ने बताया कि भाजपा ने अपनी पहली सूची में 67 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि कांग्रेस मानसिक दबाव में अपनी सूची जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

असीम गोयल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का जनसंपर्क लगातार बढ़ रहा है और इस बार भी अंबाला शहर से भाजपा की जीत पक्की है। उन्होंने विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के लिए खेलना और फिर तुरंत किसी राजनीतिक एजेंडे से जुड़ जाना, यह घटनाक्रम संदेहास्पद है और इससे स्पष्ट होता है कि किसी न किसी स्तर पर आपसी तालमेल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed