फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HARN employees expressed happiness over the resolution of the salary crisis.

Ambala News: वेतन संकट सुलझने पर एचएआरएन कर्मचारियों ने जताई खुशी

Sat, 13 Jun 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Jun 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
HARN employees expressed happiness over the resolution of the salary crisis.
नगर निगम के कच्चे कर्मचारी पूर्व मंत्री असीम गोयल को समस्या बताते हुए। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें पिछले लगभग दो महीने से वेतन नहीं मिला था। अब विभाग ने कर्मचारियों के सेवा विस्तार संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी आज पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले। यह मुलाकात अंबाला शहर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई। कर्मचारियों ने अपनी समस्या गोयल के समक्ष रखी। गोयल ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को फोन किया। गोयल ने अधिकारियों को वेतन संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप का असर एक घंटे के भीतर ही देखने को मिला। विभाग ने कर्मचारियों के सेवा विस्तार संबंधी आदेश जारी कर दिए। आदेश जारी होते ही नगर निगम कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पूर्व मंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed