{"_id":"6a1b39566c0b38c0a609141e","slug":"half-an-hour-of-rain-caused-havoc-in-the-city-ambala-news-c-36-1-amb1002-164032-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर में आधे घंटे की बारिश ने बढ़ाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर में आधे घंटे की बारिश ने बढ़ाई आफत
विज्ञापन
अंबाला छावनी मेंं हो रही झमाझम बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
- 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटे बरसे बादल
माई सिटी रिपोर्टर,
अंबाला सिटी। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को शनिवार को काफी राहत मिली। दिन निकलने के साथ ही धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान थे लेकिन दोपहर को मौसम ने करवट ली और काली घटाओं से एक बार तो दिन में शाम जैसा नजारा हो गया। इसके बाद शहर में करीब आधा घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बारिश हुई जिससे तापमान काफी गिर गया। दिन का पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं रात का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसमें अंबाला कैंट और अंबाला सिटी के निचले क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई।
छावनी में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां कई निचले इलाकों जलभराव हो गया। नेताजी सुभाष पार्क के सामने जगाधरी राजमार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर दोनों तरफ पानी भर गया। इस जलभराव के भीतर से ही लोगों को गुजरकर जाना पड़ा। वहीं पटेल नगर रोड, बारह क्रास रोड, नन्हेड़ा ओवरब्रिज, टिंबर मार्केट, कच्चा बाजार, रेल विहार, अग्रसेन नगर, बब्याल रोड, एकता विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बस अड्डे के पास आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। इसमें कॉलोनियों में जलभराव के बीच से लोगों को गुजरने में दिक्कत हुई। हालांकि, एक से तीन घंटे में क्षेत्रों से पानी उतर भी गया। इसी प्रकार सिटी की भी कुछ कॉलोनियों में हल्का जलभराव की समस्या देखने को मिली।
मारकंडा नदी की खोदाई का काम प्रभावित
कुछ समय पहले हेमामाजरा स्थित मारकंडा नदी के तल की खोदाई का काम शुरू किया गया था। शनिवार को बारिश आई तो नदी से गाद निकालने का काम प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अभी एक दो दिन ऐसे ही हालात बताए हैं, ऐसे में यह काम पिछड़ सकता है। वहीं नदियों की समय पर खोदाई न होने को लेकर रविवार को सांसद वरुण चौधरी भी मुलाना में प्रदर्शन करेंगे और हस्ताक्षर ज्ञापन के माध्यम से बाढ़ का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
एक जून तक बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है। इसके आंशिक प्रभाव से 1 जून तक राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवा चलना संभावित है। वहीं कहीं-कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश व तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
किसानों को राहत
जिला कृषि अधिकारी ने जसविंदर सिंह ने बताया कि इन दिनों सूरजमुखी और मक्का की फसल की कटाई की जा रही है, जिसे मंडी में ले जाया जा रहा है। खेतों में धान की पौध के लिए बिजाई की जा रही है। यह बारिश लाभप्रद होगी। चारे की फसल को भी इससे फायदा होगा।