फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hail accompanied by light rain, then sunshine increased the heat

Ambala News: हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि, फिर निकली धूप ने बढ़ाई गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Hail accompanied by light rain, then sunshine increased the heat
अंबाला। अंबाला में शनिवार सुबह अचानक से मौसम परिवर्तित हो गया। तेज हवा के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिसने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी। क्योंकि गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार है, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

मगर गनीमत रही कि इसका असर काफी कम ही दिखाई दिया। वहीं मौसम में बदलाव के बाद सुबह एक बार फिर से तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। दिन के तापमान में कुछ कमी आई मगर अभी भी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। शनिवार को दिन के समय सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक रहकर 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं छह मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। मगर बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवा चलने की भी संभावना है। 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed