फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grand welcome to Pragun Sharma of Ugala who reached home from Ukraine, tears of family spilled with joy

यूक्रेन से घर पहुंचे उगाला के प्रगुन शर्मा का भव्य स्वागत, खुशी से छलक पड़े परिजनों के आंसू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome to Pragun Sharma of Ugala who reached home from Ukraine, tears of family spilled with joy
बराड़ा। गांव उगाला के रहने वाले प्रगुन शर्मा के यूक्रेन से वापस घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे। पिता बृजेश शर्मा और ताऊ अश्वनी शर्मा ने सभी का स्वागत किया। मुलाना के पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा ने प्रगुन शर्मा का हालचाल जाना। प्रगुन ने बताया कि वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर घर वापस पहुंचे हैं। उनके चारों तरफ भय का मंजर था, बम गिर रहे थे। कई दिन उन्होंने भूखे प्यासे बंकर में रहकर अपना समय गुजारा।
विज्ञापन

भारत सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से ही वह सकुशल घर पहुंच सके हैं। प्रगुन शर्मा ने बताया कि अभी भी यूक्रेन में सैकड़ों छात्र फंसे हुए हैं। वह लोग वहां भय के साये में भूखे-प्यासे रह रहे हैं। सरकार से अपील है कि सभी छात्रों को यूक्रेन से जल्द निकाले। प्रगुन ने कहा कि यूक्रेन से आने वाले स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर यहां आए हैं, जिससे उनका भविष्य खराब हो गया है। इसलिए सरकार से उन्होंने मांग की है कि यूक्रेन से आने वाले छात्रों की पढ़ाई पूरी करने में उनकी मदद की जाए। प्रगुन ने बताया कि वह मेडिकल के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, जो अब बीच में ही छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed