फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grand Kalash Yatra taken out in Anandpur Jalbeda

Ambala News: आनंदपुर जलबेड़ा में निकाली भव्य कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra taken out in Anandpur Jalbeda
अंबाला सिटी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते आनंदपुर जलबेड़ा गांव में विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन मारकंडेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित किया।
विज्ञापन

यह यात्रा नगर खेड़ा के मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड सरकारी स्कूल रविदास मंदिर से होती हुई पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस नगर खेड़ा के मंदिर में समाप्त हुई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के आगे माथा टेक कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान जो भी श्रद्धालु माथा टेकता उसे श्री राधा कृष्ण मंदिर के महंत श्री सत्यनारायण दास जी प्रसाद वितरित करते रहे परिक्रमा के दौरान सभी श्रद्धालु भजन कीर्तन गाते रहे।
विज्ञापन

जय श्री राम के जय घोष के साथ नृत्य भी करते रहे कई श्रद्धालु इस बात को लेकर अपनी आंखों से आंसू बहाते रहे। उनका यह कहना था कि 500 साल के लंबे अरसे के बाद आज यह दिन देखने को मिला है। इसकी उन्हें बेहद खुशी है श्री रामचरितमानस संस्था द्वारा रामायण का अखंड पाठ रखा गया। इसका 24 घंटे के बाद भोग डाला गया। इस मौके पर श्री मारकंडेश्वर सेवा समिति के प्रधान कुलदीप शर्मा कार्यक्रम के संयोजक हरीश शर्मा जलबेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि बलविंदर सिंह बिट्टू लंबरदार सुखविंदर सिंह डिंपल, महावीर शर्मा रामधन सुशील कुमार राजेंद्र कुमार मोंटू रजत उमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed