{"_id":"67ad87b423c6a79278052c2e","slug":"google-map-misled-car-climbed-on-barricade-near-shambhu-border-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मैप ने भटकाया: किसान आंदोलन के कारण एक साल से बंद रास्ते पर गया चालक, बैरिकेडिंग पर चढ़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल मैप ने भटकाया: किसान आंदोलन के कारण एक साल से बंद रास्ते पर गया चालक, बैरिकेडिंग पर चढ़ी कार
Thu, 13 Feb 2025 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:09 PM IST
सार
Haryana Accident news: एक साल पहले पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे। हरियाणा सरकार ने बैरिकेडिंग कर उन्हें शंभू बाॅर्डर पर रोक लिया था। तभी से यह रास्ता बंद है। गूगल मैप पर यह रास्ता अब भी खुला है।
विज्ञापन
बैरिकेड से टकराई कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला में गूगल मैप के कारण एक कार चालक भटक गया और शंभू बॉर्डर के पास कार बैरिकेडिंग पर चढ़ गई।
बताया जाता है कि रात के समय कार चालक गूगल मैप की दिखाई दिशा पर आगे बढ़ रहा था। तभी अचानक से सीमेंट के बैरिकेड सामने आ गए। कार चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार बैरिकेडिंग पर चढ़ गई। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया।
दरअसल किसान आंदोलन के चलते अंबाला में शंभू बॉर्डर से 200 मीटर पहले सीमेंट की बैरिकेडिंग की हुई है ताकि दिल्ली से आने वाले वाहन आगे न जा सकें। मगर गूगल मैप पर यह रास्ता अभी तक बंद नहीं है। यही कारण है कि हादसा हो गया। कार चालक गूगल मैप के सहारे आ रहा था। तभी शंभू टोल के पास कार बैरिकेडिंग पर चढ़ गई।