{"_id":"627180a04d78f63c9279f848","slug":"give-information-to-children-about-maharaja-jassa-singh-ahluwalia-ambala-news-knl106985039","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया के बारे में बच्चों को दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया के बारे में बच्चों को दें जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि महापुरुषों और पूर्वजों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया जैसे महान सपूतों के बारे में बच्चों को जानकारी दें। शिक्षा मंत्री मंगलवार को आहलुवालिया सभा नारायणगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया की 304वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद रतन लाल कटारिया और सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। शिक्षा मंत्री और सांसद ने आहलुवालिया धर्मशाला के लिए 11-11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। अतिथियों ने महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया और शहीद कृष्ण चंद वालिया, लांस नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाल सिहं आहलुवालिया ने की।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हमें सदैव अपने उन महापुरुषों को याद रखना चाहिए जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए विदेशी ताकतों से लोहा लिया और उनका डटकर सामना किया। महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया भारत के उन महान सपूतों में से एक थे। उन्होंने अपनी वीरता के जौहर दिखाकर कौम और देश की रक्षा की। सरदार जरनैल सिंह बड़ागढ और आहलुवालिया सभा के प्रधान मुकेश वालिया ने महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत सरकार के जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह आहलुवालिया, प्रदेश के वित्त आयोग के पूर्व सदस्य राजेंद्र मोहन वालिया (रोशा) व उद्योगपति प्रमोद वालिया तथा हरियाणा के अध्यक्ष रमेश वालिया ने शिरकत की।