फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Geeta Mahotsav begins with Bhajans

Ambala News: भजनों से गीता महोत्सव का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Geeta Mahotsav begins with Bhajans
अंबाला शहर ​स्थित रामबाग मैदान ​में आयोजित गीता महोत्सव में स्टाॅल का निरीक्षण करती छात्राएं। स
अंबाला सिटी। गीता महोत्सव को लेकर अंबाला में भी सोमवार को जिला स्तरीय महोत्सव की शुरूआत हुई। सुबह सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न कलाकारों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर प्रस्तुति दी
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ-साथ संस्थाओं की ओर से लगाए स्टाल भी महोत्सव का आकर्षण केंद्र रहे। सिटी के रामबाग में चल रहे जिला स्तरीय गीता महोत्सव में करीब 30 स्टाल लगाए थे। इनमें समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, बागवानी विभाग, महिला और बाल विभाग, वीटा, आईटीआई, भारतीय योग संस्थान, कृषि और किसान कल्याण विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, एलआईसी, आरसेटी मार्केट, रोटरी क्लब अंबाला सहित ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से भी स्टाल लगाए थे। इन स्टालों में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जा रही है। नौ दिसंबर से शुरू गीता महोत्सव 11 तक चलेगा और 11 दिसंबर को गीत श्लोकोच्चारण के साथ-साथ शोभा यात्रा और प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की भूमि पर महाभारत के युद्ध के दौरान एक ऐसा शांति का संदेश दिया था जो आज गीता उपदेश के नाम से पूरे विश्व को प्रकाश मय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटे अनाज के बताए लाभ
महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई स्टाल पर आने वाले लोगों को मोटे अनाज के बारे में बताया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन दिनों बाजरे से कोटिंग मुरमुरा दिया जा है। इससे बाजरे के पोषण तत्व भी बच्चों को मिलेंगे।स्टाल पर अभिभावकों को वर्कर्स द्वारा बनाई गए व्यंजनों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।यहां पर बाल सुधार गृह के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को भी रखा गया है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह क्रियाएं कराई जाती हैं। दिवाली पर इन बच्चों की ओर से बनाई पेंटिंग और अन्य कलाकृतियों को बेचकर 30 हजार 840 रुपये की आमदनी हुई थी।

गणपति वंदना से कार्यक्रम शुरू
सन्नी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान गणपति की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देवा श्री गणेशा देवा भजन पर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण हे वासुदेवा, राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, रात श्याम सपने में आए आदि भजनों को श्रोताओं ने तालियां बजाकर आनंद लिया और भक्तिरस में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed