फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ganesh will tour the entire length and breadth of India by bicycle in one year.

Ambala News: एक साल में साइकिल से पूरा भारत भ्रमण करेंगे गणेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ganesh will tour the entire length and breadth of India by bicycle in one year.
अंबाला कैंट में बलिदानी मेजर योगेश गुप्ता की प्रतिमा के पास खड़े गणेश। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला कैंट स्थित बलिदानी मेजर योगेश गुप्ता चौक से रविवार को शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य देश के वीर शहीदों की शौर्यगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनके परिजनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
इस राष्ट्रव्यापी साइकिल यात्रा का नेतृत्व गणेश कर रहे हैं। वे एक वर्ष के भीतर साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण करेंगे और बलिदानियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के तहत रोजाना 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा के पहले दिन गणेश ने 12 जुलाई 2002 को जम्मू-कश्मीर में बलिदानी हुए मेजर योगेश गुप्ता के भाई विकास गुप्ता से उनके निवास पर मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान विकास गुप्ता ने अंबाला कैंट के नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम बलिदानी मेजर योगेश गुप्ता के नाम पर रखने की मांग दोहराई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर भारत सरकार तक मांग पहुंचाने का अनुरोध किया गया है, ताकि शहीद के सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed