फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   From cutting of trees to drinking water, problems also reached the Samadhan camp

Ambala News: समाधान शिविर में पेड़ कटवाने से लेकर पेयजल की भी समस्या पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
From cutting of trees to drinking water, problems also reached the Samadhan camp
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में बीडीपीओ जोगेश कुमार ने लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीरवार को लगाए गए शिविर में गांव लौटों की सलिंद्र कौर ने अपने घर के ऊपर झुके हुए सफेदे के तीन पेड़ों को कटवाने की मांग रखी। ग्राम पंचायत बोड़ा खेड़ा के प्रतिनिधियों ने गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नए ट्यूबवेल का बोर करवाने की मांग की।
विज्ञापन

लौटों गांव के जसविंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने कॉलोनी में पेयजल लाइन डलवाने की मांग रखी, इसके साथ ही लौटों चुंगी के पास गुरुद्वारा साहिब के निकट टूटे हुए नाले की मरम्मत करवाई जाने की भी अपील की गई, जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके। वार्ड तीन के निवासियों ने नाहन-रायपुररानी रोड पर स्थित पुराने और कमजोर सफेदे के पेड़ों को कटवाने की मांग करते हुए कहा कि ये पेड़ उनके घरों के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि से जुड़ी भी कुछ समस्याएं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed