फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   five corona cases in one family

एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित, बेटी नेगेटिव आने पर उसे भी संग ले गए परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
five corona cases in one family
कोरोना का कहर अब संक्रमित मरीजों के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। गुरुवार को छावनी के शिव विहार में एक ही परिवार से 40 वर्षीय पिता, 35 वर्षीय मां, उनका 11 व पांच वर्षीय लड़का और पांच वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि उनके परिवार से 10 वर्षीय बेटी नेगेटिव पाई गई थी। यह परिवार दिल्ली से अंबाला ट्रेन में सवार होकर पहुंचा था लेकिन इस परिवार की लाचारी यह थी कि अंबाला में उनके घर पर कोई बड़ा न होने के कारण वह नेगेटिव आने वाली बच्ची को भी अपने संग ले गए। भले ही कोरोना का संक्रमण क्यूं न फैल जाए वह उसे अपने से दूर नहीं रख सकते। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें उचित एहतिहात बरतते हुए बेटी को अपने संग मुलाना कोविड अस्पताल में ले जाने की अनुमति दे दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह परिवार दिल्ली में भी रहता है और व्यक्ति चश्मे का काम करता है। वहां के हालातों को देखते हुए वह अंबाला के शिव विहार में बने अपने घर में पहुंचे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास शिव विहार में रहने वाले इस संक्रमित परिवार की सूचना मिली तो उन्होंने जैसे ही परिवार से संपर्क करने के लिए फोन मिलाया तो उनका नंबर ही बंद था। कुछ देर तक वह लगातार फोन मिलाते रहे, जब कोई लाभ नहीं हुआ तो उनके द्वारा दिया गया पता पूछना चाह तो वो भी कोई नहीं बता पा रहा था। करीब आधे घंटे के बाद कर्मचारियों की टीम ने पुलिस को फोन कर सक्रमितों का मोबाइल ट्रेसिंग पर लगाने की गुहार लगाई। इस मामले में एक घंटा पुलिस उलझी रही। आखिर में परिवार का नंबर चलने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और संक्रमित खुद ही छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed