{"_id":"635d8c9aa433ea2ea844f1ad","slug":"fearless-crooks-are-selling-drugs-on-their-own-with-weapons-the-villagers-united-and-complained-in-the-police-station-ambala-news-knl125851616","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश हथियारों से दम पर बेच रहे सरेआम नशा, एकजुट हो ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश हथियारों से दम पर बेच रहे सरेआम नशा, एकजुट हो ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
एक ओर जहां सरकार और शासन-प्रशासन की ओर से नशे पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं गांव नग्गल घड़ौली में हथियारों के बल पर नशे के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने शहजादपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हथियारों के बल पर न सिर्फ नशे की तस्करी की जा रही है, बल्कि विरोध करने वाले लोगों को धमकाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।
नग्गल घड़ौली के निवर्तमान सरपंच जगतार सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव भेड़ो निवासी गुर्जंट उसके गांव के संदीप कुमार, विक्रम कुमार और सोनू के साथ मिलकर स्मैक की सप्लाई करते हैं। आरोप है कि नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि गांव में सरेआम हथियारों के दम पर नशे का कारोबार कर रहे हैं। इससे युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। आवाज उठाने के बावजूद कोई समाधान नहीं होता नहीं दिखा तो ग्रामीणों ने खुद ही मोरचा खोल दिया। बताया कि ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर बच्चों को स्कूल से उठाने और जाने से मारने की धमकी दी जाती है। ऐसे में गांव नग्गल घड़ौली के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अंबाला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की गुहार लगाई है। आनन-फानन में अधिकारियों ने संज्ञान लिया और शहजादपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-------
झूठे एससी, एसटी केस में फंसाने की मिलती है धमकी
शिकायत देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जब भी आवाज उठाते हैं तो उन्हें पहले ही धमकी मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
------
अत्यधिक मुनाफे के चक्कर में युवा अपनाते हैं नशा तस्करी का रास्ता
अक्सर नशे के मामलों में पकड़े गए आरोपियों से खुलासा होता है कि अत्यधिक मुनाफे के चक्कर में ही वह बाहर से नशा लाकर इलाके में दो से तीन गुणा दामों पर बेचते हैं। कई मामलों में यह भी खुलासा हो चुका है कि यह नशा दिल्ली से आता है और विदेशी नशे की तस्करी करते हैं। नशे के कारोबार के लिए व्हाट्सअप कालिंग का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कोई सुराग न लग सके।
------------
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के दौरान एक जनवरी 2022 से 21 अक्तूबर 2022 तक 111 मामले दर्ज कर 135 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चार किलो 94 ग्राम 790 मिलीग्राम हेरोइन, 14 किलो अफीम (कुल 14 किलो 09 ग्राम 67 मिली ग्राम), तीन क्विंटल 82 किलो 772 ग्राम चूरापोस्त, सात किलो 911 ग्राम गांजा, 223 ग्राम चरस, 64669 नशीली गोलियां, 9824 नशीले कैप्सूल, 1950 नशीले इन्जेक्शन आदि बरामद किए गए हैं।
---जश्नदीप रंधावा, एसपी अंबाला
-----