{"_id":"6116ca4c8ebc3ee043018948","slug":"farmers-will-show-patriotism-on-independence-day-ambala-news-knl79910410","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति दिखाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति दिखाएंगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालने का एलान कर दिया। रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली किसानों कि तिरंगा यात्रा करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर शंभू बॉर्डर तक पहुंचेगी। इससे पहले किसान अपने अपने ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। ब्लॉक स्तर का दौरा करने के बाद किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचेंगे। जहां पर बड़े कार्यक्रम का किसानों द्वारा आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले भर के हजारों किसानों शामिल होंगे।
भाकियू के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि इस दौरान किसान बाइक, ट्रैक्टर, गाड़ी कोई भी वाहन ला सकते हैं और सभी वाहनों पर तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और तिरंगे के सम्मान के लिए किसान हमेशा से ही तैयार है। क्योंकि सरकार की ओर से किसानों के खिलाफ अफवाह उढ़ाई जा रही है कि किसान देशहित में कार्य नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम किसान देश के प्रति सर्पित है इसको लेकर ही हम किसानों ने जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन
किसानों ने कहा कि हम देश के प्रति समर्पित है। लेकिन जब तक कृषि कानूनों की वापसी नहीं हो जाती हम किसान पीछे हटने वाले नहीं है। हमारा आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा और स्वतंत्रता दिवस के अलावा जहां भी भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम करेंगे हम किसान उनका विरोध करेंगे। अगर ऐसे में प्रशासन किसानों को गिरफ्तार करते हैं तो उनके खिलाफ भी हम किसान डर कर खड़े रहेंगे और प्रशासन और सरकार का मुकाबला करेंगे। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द कृषि कानूनों के वापसी की मांग की है।