फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers will show patriotism on Independence Day

40 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति दिखाएंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers will show patriotism on Independence Day
अंबाला सिटी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालने का एलान कर दिया। रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली किसानों कि तिरंगा यात्रा करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर शंभू बॉर्डर तक पहुंचेगी। इससे पहले किसान अपने अपने ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। ब्लॉक स्तर का दौरा करने के बाद किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचेंगे। जहां पर बड़े कार्यक्रम का किसानों द्वारा आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले भर के हजारों किसानों शामिल होंगे।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि इस दौरान किसान बाइक, ट्रैक्टर, गाड़ी कोई भी वाहन ला सकते हैं और सभी वाहनों पर तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और तिरंगे के सम्मान के लिए किसान हमेशा से ही तैयार है। क्योंकि सरकार की ओर से किसानों के खिलाफ अफवाह उढ़ाई जा रही है कि किसान देशहित में कार्य नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम किसान देश के प्रति सर्पित है इसको लेकर ही हम किसानों ने जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन
किसानों ने कहा कि हम देश के प्रति समर्पित है। लेकिन जब तक कृषि कानूनों की वापसी नहीं हो जाती हम किसान पीछे हटने वाले नहीं है। हमारा आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा और स्वतंत्रता दिवस के अलावा जहां भी भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम करेंगे हम किसान उनका विरोध करेंगे। अगर ऐसे में प्रशासन किसानों को गिरफ्तार करते हैं तो उनके खिलाफ भी हम किसान डर कर खड़े रहेंगे और प्रशासन और सरकार का मुकाबला करेंगे। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द कृषि कानूनों के वापसी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed