फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers reached the toll plaza and protested after tractor-trolley slips were cut

Ambala News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की पर्ची काटने पर टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान, जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the toll plaza and protested after tractor-trolley slips were cut
शहर ​स्थित देवी नगर टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए किसान। आर्काइव - फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। पंजाब के संदारसी गांव के किसान की भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की 250 रुपये की पर्ची काटने पर शंभू टोल प्लाजा पर हंगामा हो गया। मामले के बाद रविवार सुबह पंजाब और हरियाणा की किसान जत्थेबंदियां टोल प्लाजा पर पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने यहां पहुंचने के बाद टोल फ्री करवा दिया और किसान की टोल की पर्ची काटने पर विरोध जताया। इस दौरान पंजाब व हरियाणा की किसान यूनियन पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सवा एक बजे के करीब टोल प्लाजा और किसानों के बीच बातचीत के बाद समाधान निकला। किसानों ने मांगपत्र भी टोल प्लाजा अधिकारियों को सौंपा ताकि किसानों के वाहनों की टोल पर्ची न काटी जाए। वहीं, किसानों ने पंजाब से अंबाला की तरफ आने वाली साइड का टोल फ्री करवा दिया। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed