फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers protested at SE office due to lack of electricity

बिजली न मिलने से खफा किसानों ने एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested at SE office due to lack of electricity
अंबाला सिटी। किसान धान की रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। वहीं, किसानों को वादे के अनुसार आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे खफा किसानों ने सोमवार को एसई कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने मांग की है कि निगम खेतों में कम से कम आठ घंटे बिजली उपलब्ध करवाए, ताकि किसान धान की बुवाई का कार्य शुरू कर सकें।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बिना पानी के धान की रोपाई का कार्य संभव नहीं है। इसी कारण उन्हें मजबूरी में एसई कार्यालय आकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किसानों ने एसई वीके बरनवाल को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली आपूर्ति की मांग रखी। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही विभाग उनकी इस मांग को पूरा नहीं करता है किसान अनिश्चितकालीन के लिए बिजली निगम कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

नहीं हो रही पूरी आपूर्ति
किसानों को इस समय कम से कम आठ घंटे बिजली मिलनी चाहिए, परंतु पांच घंटे भी बिजली नहीं आ रही है। धान रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। निगम को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वजिंद्र कंबोज, किसान।
निगम को जानकारी दी थी
किसान पहले ही बिजली निगम को बता चुके थे कि धान की बुवाई के समय आठ घंटे बिजली चाहिए। इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
- बलविंद्र सिंह, किसान।
फसलें हो गई थी खराब
बिना पानी के धान की रोपाई नहीं हो सकती। इसलिए किसानों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पहले किसानों की सूरजमुखी की फसल बिना पानी के खराब हो गई थी।

- कुलदीप सिंह, किसान।
किसान हो रहे परेशान
पहले सूरजमुखी के समय किसानों को परेशान किया गया था। अब भी उसी तरह की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। किसानों की समस्या को दूर करना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है।
- जय सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed