फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fans fail in the bus stand premises, passengers in trouble

Ambala News: बस स्टैंड परिसर में पंखे फेल, यात्री बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fans fail in the bus stand premises, passengers in trouble
अंबाला। दिनों दिन बढ़ रही गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सबसे अधिक बुरा हाल तो सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का है। जहां पर सुविधाओं की कमी देखने ाको मिलती है। ऐसा ही कुछ हाल छावनी के बस स्टैंड पर भी शनिवार को देखने को मिला। यहां पर पंखे फेल हो चुके हैं और यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। इतनी गर्मी से छावनी बस स्टैंड परिसर में बसों का इंतजार करते लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए। दरअसल छावनी बस स्टैंड परिसर में लगे कई पंखे बंद अवस्था में मिले। अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में राेजाना 300 बसों को संचालन होता है और हजारों यात्री आना जाना करते हैं। बस स्टैंड परिसर में 11 पंखे छत वाले और दो फर्राटे पंखे बंद थे। हालांकि कुछ पंखे चल भी रहे थे मगर वह नाकाफी थे।
विज्ञापन

यहां मिली खराब स्थिति
काउंटर नंबर 10 जहां पर अमृतसर, डेरा ब्यास और लुधियाना की बस खड़ी रहती हैं उसके सामने पिलर पर लगा एक फर्रांटा पंखा बंद पड़ा था, जबकि काउंटर नंबर 13 जहां से नारायागढ़ शहजादपुर और साहा की बस खड़ी होती है उसके सामने लगा छत का पंखा बंद था। इसी तरह से काउंटर नंबर 12 जहां पर बठिंडा, संगरूर और पटियाला की बस खडी़ होती है। उसके सामने लगा पंखा बंद था। तथा परिसर के बीचों बीच लगे 3 पंखे बंद मिले। कांउटर नंबर 9 जहां पर कटरा, जम्मू, जालंधर से पठानकोट के लिए बस खड़ी रहती है। उसके सामने पिलर पर लगा फर्राटा पंखा बंद था। यही हालात काउंटर नंबर 6 के भी थे। जहां से देहरादून, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की बस खड़ी रहती है उसके सामने लगा एक पंखा बंद था। और बंद पंखों के नीचे बैठे यात्री गर्मी से परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बस स्टैंड परिसर में लगे सारे पंखे सही अवस्था में हैं। फिर भी इस समस्या को दिखा दिया जाएगा।

अजय कुमार, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed